कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर कंपनी की तरफ से व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। देर शाम कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने रजिस्ट्रार और शिक्षकों के साथ बैठक की। कंपनी के प्रतिनिधि को स्पष्ट कहा गया है कि वह छात्राओं की समस्या के लिए मंगलवार से अलग काउंटर पर अपने प्रतिनिधि बिठाने की व्यवस्था करें। इसके साथ ही वेबसाइट पर समस्याओं के संबंध में एक हेल्प लाइन नंबर भी जारी करने को कहा गया। सोमवार को आए प्रार्थना पत्रों की समस्याएं रात में ही निपटाने के दिशा-निर्देश दिए गए।
बाहरी युवक भी बिगाड़ रहे माहौल
कमरा न. 309 के बाहर आजकल बाहरी युवकों की भीड़ लगी है। यह अपने जानकारों के फॉर्म ठीक कराने के लिए अंदर घुस जाते हैं। इससे भी पूरी व्यवस्था ध्वस्त हो रही है।
कुलपति कार्यालय की मेल आईडी पर भी कर सकते हैं शिकायत
छात्र-छात्राओं की समस्या को देखते हुए कुलपति कार्यालय की मेल आईडी पर भी शिकायत की जा सकती है। छात्रों के फॉर्म में जो समस्या आ रही है उसे लिखकर कुलपति, रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक की ऑफिशियल मेल आईडी पर भेज दें। प्रार्थना पत्र पर अपना मोबाइल नंबर जरूर लिखें। इसके बाद छात्र-छात्राओं को कैंपस आने की जरूरत नहीं है। उनकी समस्या का हल कराया जाएगा। विवि प्रशासन ने छात्रों को कहा है कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। सबके फॉर्म भरे जाएंगे। जिनकी समस्या का हल नहीं हुआ है वह भी इन मेल आईडी पर अपना प्रार्थना पत्र भेज दें। मेल में समस्या के साथ अपनी पूरी जानकारी दें।
यह हैं मेल आईडी
vc@ccsuniversity.ac.in
registrar@ccsuniversity.ac.in
examcontroller@ccsuniversity.ac.in
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/