चिट्ठी में लिखा गया कि तुम्हारी वजह से गोकशी करने वाले बर्बाद हो गए हैं। उनका सारा कारोबार ठप हो गया है। इससे पहले भी तुम्हें समझाया गया था, लेकिन तुम अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। अब तुझे आखिरी चेतावनी दे रहे हैं कि दोबारा से गोकशी की सूचना पुलिस प्रशासन को दी तो तेरी लाश शहर के बीच चौराहे पर पड़ी हुई मिलेगी और तेरे बच्चे सड़क पर भीख मांगते नजर आएंगे।
इस चिट्ठी के बारे में डॉ. संदीप पहल ने मुख्यमंत्री डीजीपी, प्रमुख सचिव समेत पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि डाक से आई चिट्ठी की जानकारी जुटाई जा रही है। चिट्ठी भेजने वाले का नाम लिफाफे पर समीर चौहान निवासी सेक्टर-11 भी लिखा हुआ है, इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/