फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी, साथी फरार
विज्ञापन

मेरठ।
मेडिकल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया। इस दौरान गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश पर सिर्फ मेडिकल थाने में ही सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

मेडिकल पुलिस शनिवार रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर स्कूटी सवार युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगी। पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश की पहचान तरुण पुत्र बिजेन्द्र निवासी सरायकाजी थाना मेडिकल के रूप में हुई। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश थाने का टॉप टेन अपराधी है। उस पर 2017 में गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने एक स्कूटी, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें