पुलिस और बदमाशो की मुठभेड में पुलिस की गोली लगने से घायल हुई बदमाश। स्त्रोत:- पुलिस
मुंडाली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत समयपुर- मुंडाली मार्ग पर चेकिंग के दौरान गोकशी करने वाले बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। इन बदमाशों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस एवं बाइक बरामद हुई।
एसओ मुंडाली दिव्य प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात समयपुर मार्ग पर गश्त करते हुए पुलिस को गांव की तरफ से एक बाइक आती दिखाई दी जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। परंतु बाइक सवारों ने बाइक नहीं रोकी। पुलिस ने उनका पीछा किया बदमाशों ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। जबाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी, जबकि एक बदमाश फरार हो गया।
घायल बदमाश ने अपना नाम इंसाफ अली निवासी कुढला थाना मुंडाली बताया और सह अभियुक्त का भी पता बता दिया। गिरफ्तार इंसाफ अली के कब्जे से तमंचा, कारतूस, गोकशी करने के उपकरण, एक बाइक बिना नंबर की बरामद हुई।