फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्राचीन मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति खंडित, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 11 Aug 2020 01:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में चरथावल थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर कलां में शरारती तत्वों ने प्राचीन शिव मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति को खंडित कर दिया। बतया गया कि यह घटना सोमवार देर रात की है।

विज्ञापन


वहीं मंगलवार सुबह पुजारी बलबीर मंदिर में पहुंचे तो मूर्ति खंडित होने का पता चला। इसके बाद पुजारी ने थाने में दी सूचना। उनकी तरफ से पुलिस ने अज्ञात में मूर्ति खंडित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें: यूपी: बागपत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक पर निकले थे संजय
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ कुलदीप कुमार का कहना है कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगा दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि हरिद्वार से नई मूर्ति लाकर स्थापित कराई जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें