संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को नारी शक्ति वॉल-अभिव्यक्ति एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। नारी शक्ति वॉल के माध्यम से नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया गया।
यह कार्यक्रम फैकल्टी ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में हुआ। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से तैयार की गई नारी शक्ति वॉल पर प्रतिभागियों ने प्रेरणादायक संदेश लिखे और अपने विचार साझा किए। इस दौरान महिला अधिकारों के समर्थन में हस्ताक्षर किए गए। संचालन महिला सशक्तीकरण समिति की सचिव डॉ. मंजू अधिकारी के मार्गदर्शन में हुआ।
आयोजन में फैकल्टी ऑफ एजुकेशन, लिबरल आर्ट्स, फाइन आर्ट्स और नर्सिंग कॉलेज के साथ-साथ विश्वविद्यालय प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। समिति की अध्यक्ष डॉ. अंशुल ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. शल्या राज और कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. अंशुल, डॉ. निशा, डॉ. नेहा सिंह, दीपांशु चौधरी, डॉ. दिव्या सहित अन्य मौजूद रहे।