संत रविवास जयंती पर निकाली शोभायात्रा, शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर शहर में कार्यक्रम और शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों के माध्यम से संत रविदास की शिक्षाओं को दिखाया गया। यात्रा का शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
रेलवे रोड पूर्वा महावीर जाटव मंदिर में संत के नाम का उद्घोष हुआ। शोभायात्रा में शहर के प्रसिद्ध बैंड ने धार्मिक प्रस्तुति दी। यात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा के बीच संत रविदास की जय जयकार गूंज रही थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष राजकुमार सिंह और संचालन समाजसेवी चरण सिंह लिसाड़ी ने किया। समाजसेवी चरण सिंह लिसाड़ी ने बताया यात्रा में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संत के जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं पर प्रकाश डाला। प्रमोद खड़ौली, मुरारी लाल केन, कमल दत्त शर्मा, डॉ. हरविंदर सिंह, चैतन्य देव स्वामी, संगीता राहुल, रंजन शर्मा, अंकित शर्मा, नूर सैफी, महेंद्र भारती आदि रहे।
संत रविदास के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कंकरखेड़ा में कीर्तन दरबार सजाया गया। भाई गुरप्रीत सिंह ने शबद गायन किया। प्रधान मनजीत सिंह कोछड़ ने भक्त रविदास के उपकारों का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि संत रविदास ने भेदभाव को खत्म किया। इस अवसर पर धीर सिंह, अजीत सिंह, किशन सिंह, बलबीर सिंह, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
-