फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से छह डिग्री गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। बारिश से तापमान छह डिग्री गिर गया और लेकिन उमस ने हाल बेहाल कर दिया। दोपहर होते ही कूलर ने भी जवाब दे दिया। लोग पसीने से तरबतर हो गए। रही सही कसर बिजली कटौती ने पूरी कर दी। शहर के विभिन्न हिस्सों कें पांच घंटे की कटौती की गई। परेशान लोग बिजलीघरों पर फोन मिलाते रहे, लेकिन कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

इस वर्ष मानसून की चाल धीमी है, जिस कारण गर्मी ने होश उड़ा रखे हैं। बृहस्पतिवार को तापमान 41 डिग्री के पास पहुंच गया था, लेकिन रात तीन बजे हुई झमाझम बारिश से तापमान छह डिग्री गिरकर 34.6 पर पहुंच गया। सुबह ठंडी हवाओं से मौसम अच्छा हो गया, लेकिन दोपहर होते-होते गर्मी बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 10 जुलाई से 14 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम बारिश के आसार बने हैं। मौसम कार्यालय पर न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 91 व न्यूनतम आर्द्रता 61 प्रतिशत दर्ज की गई। दो से चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली।
एक्यूआई के स्तर में आई गिरावट
मौसम में परिवर्तन होने से मेरठ के एक्यूआई स्तर में गिरावट दर्ज की गई। जिस कारण मेरठ की हवा शुद्ध होने लगी है। शुक्रवार को मेरठ का एक्यूआई स्तर घटकर 102 पहुंच गया।
विज्ञापन

पांच घंटे की कटौती से बिलबिलाए लोग
गर्मी में पांच घंटे की बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए। अतिरिक्त लोड की वजह से 33 केवी लाइन से लेकर 11 केवी की लाइन ब्रेक हो रही है। शुक्रवार सुबह तड़के करीब दो बजे विकासपुरी क्षेत्र में हुए फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घंटों तक बिजली नहीं आने पर इंवर्टर भी ठप हो गए। करीब पांच घंटे तक बिजली की आंखमिचौली चलती रही। बताया गया कि सुबह सात बजे बिजली सामान्य हो सकी।
देवलोक कालोनी में भी सुबह तीन बजे गुल हुई बिजली सुबह 6:30 बजे आई। सुबह का पानी भी देरी से मिला। माधवपुरम, लेडीज पार्क, रामलीला ग्राउंड, टीपीनगर, पुराना आरटीओ, सेंट लुक्स, नौचंदी, एमईएस, कंकरखेड़ा, मेडिकल, शास्त्रीनगर, जागृति विहार, बेगमपुल, रेलवे रोड, शारदा रोड, टाउन हाल आदि बिजलीघर क्षेत्र में भी सुबह से लेकर शाम तक बिजली की आंखमिचौली चलती रही। अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया आंधी बारिश के चलते हुए बड़े फाल्ट रात में ही ठीक करके आपूर्ति सामान्य कर दी गई थी। कुछ छोटे फाल्ट थे जो सुबह ठीक हुए।
हाई वोल्टेज से फुंके बिजली के उपकरण
33 केवी पुराना आरटीओ बिजलीघर से फाजलपुर पहुंचे हाईवोल्टेज से दर्जनों उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण फुंक गए। ट्यूटबलाइट फटने से लोगों में हड़कंप मच गया। दिनेश कुमार की दो ट्यूबलाइट और एक पंखा फुंक गया। सुनील शर्मा का फ्रिज, अरविंद का एसी, राकेश शर्मा का कूलर, अनुज का सबमर्सिबल और पंखे आदि फुंक गए। उपकरण फुंकने से क्षेत्र में हाहाकार मच गया। लोगों ने बिजलीघर पर फोन कर हाईवोल्टेज की जानकारी दी। दिनेश कुमार ने बताया कि फोन करने के बाद भी घंटों तक न तो कोई मौके पर पहुंचा और न ही वोल्टेज कम किए गए। सुबह छह बजे से लेकर 11 बजे तक पांच घंटे हाईवोल्टेज आते रहे। गुस्साए लोगों ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1912 पर की। इसके बाद मौके पर पहुंचे लाइनमैनों ने ट्रांसफार्मर चेक कर वोल्टेज ठीक किए। अधिशासी अभियंता सोनू रस्तोगी ने बताया कि उन्हें इसकी किसी ने भी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें