फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एमडी ने बिजली आपूर्ति के लिए अलर्ट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने डिस्कॉम के तहत आने वाले सभी 14 जिलों के विद्युत अधिकारियों को निर्देश जारी करके बेवजह बिजली कटौती नहीं करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्र ने बताया कि प्रबंध निदेशक मेरठ महानगर में 145 मरम्मत गैंग व ग्रामीण क्षेत्र में 169 मरम्मत गैंग को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। शहरी क्षेत्र में तीन वाहन युक्त त्वरित रिस्पांस टीम रहेगी। शहरी क्षेत्र में 20 व ग्रामीण क्षेत्र में 16 ट्रांसफार्मर ट्रॉलियां तैयार की गई है। वर्कशॉप में 400 ट्रांसफार्मर तैयार है। कंट्रोल रूम को 24 घंटे पूरी तरह अलर्ट किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें