नंगलामल शुगर मिल के पेराई सत्र 2026 27 के शुभारंभ पर गन्ना कैन करियर में गन्ना डालकर पराई सत्र
मुंडाली। नंगलामल चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर और मवाना शुगर मिल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आर गंगवार ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर फीता काटा। इस दौरान गांव रछौती के किसान सोनू को गन्ने की पहली बैलगाड़ी लाने पर सम्मानित किया। मिल के यूनिट प्रमुख वाईडी शर्मा ने किसानों से सहयोग और साफ गन्ना आपूर्ति की अपील की। गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इस सत्र के लिए 117 गन्ना क्रय केंद्र आवंटित हुए हैं। शुभारंभ में भाजपा नेता अश्वनी त्यागी माछरा, गन्ना समिति अध्यक्ष वीरेंद्र भाटी और भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी माछरा आदि रहे।
नंगलामल शुगर मिल के पेराई सत्र 2026 27 के शुभारंभ पर गन्ना कैन करियर में गन्ना डालकर पराई सत्र