फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एमडी ने स्मार्ट प्रयोगशाला की गुणवत्ता जांची

विज्ञापन
सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी।
विज्ञापन
मेरठ। पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बुधवार को गंगानगर स्थित आधुनिक स्मार्ट प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां संचालित गुणवत्ता परीक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा की और इसे अत्याधुनिक परीक्षण प्रयोगशाला बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से परीक्षण प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने को कहा। उन्होंने विभिन्न विद्युत सामग्रियों जैसे कंडक्टर, रिले, केबल, ट्रांसफार्मर और मीटर का मौके पर परीक्षण भी किया। प्रबंध निदेशक ने सभी उपकरणों की मानक अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह आधुनिक परीक्षणशाला विद्युत वितरण प्रणाली में गुणवत्ता नियंत्रण को मजबूत करेगी। इससे विद्युत सामग्रियों की कार्यक्षमता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता में वृद्धि होगी। उपभोक्ताओं को भी अधिक बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सकेगी। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता रजनीश कुलश्रेष्ठ, सोनम सिंह और रोहित कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें