मेरठ। माधवपुरम क्षेत्र में अधिक विद्युत लोड के कारण अक्सर विद्युत समस्या बनी रहती है। यहां बार बार तार जलने, ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्याएं आती हैं। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ता है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए बुधवार को बिजली विभाग की ओर से क्षेत्र के सुनारो की धर्मशाला हलवाई वाली गली में एक 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने का प्रयास किया। इसके लिए वहां गड्ढ़े खोद दिए गए। इसी बीच क्षेत्रीय निवासी सोनू, मोनू और महिला आदि ने गड्ढ़ों को भर दिया और ट्रांसफार्मर नहीं लगने दिया। इसे लेकर लोगों ने हंगामा भी शुरू कर दिया। इसे लेकर क्षेत्र के अवर अभियंता अभिषेक वर्मा ने सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी है। संवाद