फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवाना में मथुरा की टीम ने पकड़े 80 बंदर

विज्ञापन
मवाना नगर पालिका द्वारा मथुरा से बुलाई गई बंदर पकड़ने वाली टीम के सदस्य व पकड़े गए बंदर पिंजरे मे? - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मवाना में मथुरा की टीम ने पकड़े 80 बंदर
विज्ञापन

मवाना। नगर की जनता की मांग पर नगर पालिका ने मथुरा से टीम बुलाकर बंदरों को पकड़ने में लगाई है। टीम ने पहले दिन 80 बंदरों को पकड़ा है।
बंदरों के आतंक से नगर के लोग परेशान हैं। मास्टर कालोनी के लोगों ने बताया कि बंदरों के आतंक के चलते रात के समय लोग घरों से बाहर अकेला निकलने से घबराने लगे हैं। बंदर काफी लोगों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। बंदरों के आतंक को बढ़ता देख पालिका में शिकायत की गई। जिसके लिए पालिका द्वारा मथुरा से टीम बुलाई गई है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि जनता की मांग पर टीम ने पहले ही दिन 80 बंदरों को पकड़ा। टीम के सदस्य इमरान ने बताया कि उनकी पांच लोगों की टीम है। 6 पिंजरों की मदद से 80 बंदर पकडे़ हैं। वहीं बताया कि बंदरों को गढ़ के जंगलों में छोड़ा जाएगा। वहीं इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. सतीश भास्कर ने बताया कि बंदरों और कुत्तों के हमले से घायल लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले माह 595 घायल अस्पताल पहुंचे। इस माह अभी तक 635 मरीज इस तरह के आ चुके है। जिनहें इंजेक्शन लगाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें