दौराला-मसूरी मार्ग मसूरी गांव से सड़क का नर्माण करते हुए ।
- फोटो : LAWARD
मसूरी-दौराला मार्ग का निर्माण शुरू
दौराला। दो हाइवे को जोड़ने वाला 12 किमी. लंबी सड़क में गड्ढे होने के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो रहा था। समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। करीब दो सप्ताह बाद पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण शुरू कर दिया है। बताते चले कि सिवाया स्थित टोल प्लाजा से टोल टैक्स के बचने के चक्कर में ओवर लोड वाहन दौराला-मसूरी मार्ग से होकर गुजरते थे। जिस कारण यह मार्ग कुछ समय में ही क्षतिग्रस्त हो गया था। बड़े गड्ढे बन गए थे। बरसात में पानी भरने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को पीडब्ल्यू द्वारा करीब 12 किमी. लंबी सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया। मसूरी गांव से सड़क पर डामर बिछाने का काम शुरू हुआ है। जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।