फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: असिस्टेंट प्रोफेसर के घर चोरी- 72 घंटे बाद भी नहीं लगा चोरों का सुराग

Wed, 05 Nov 2025 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र की सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में एक नवंबर की रात चार चोरों ने असिस्टेंट प्रोफेसर दंपती डॉ. सुनील कुमार व डॉ. शिवानी बांगा के फ्लैट का ताला तोड़कर हुई 40 लाख रुपये के जेवरात व 1.60 लाख रुपये चोरी के मामले में 72 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। सीसीटीवी फुटेज के बाद भी पुलिस चोरों की पहचान करने में भी नाकाम साबित हो रही है। पुलिस ने मंगलवार को यूनिवर्सिटी के आसपास के गांवों में भी मामले को लेकर जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार बैंक से संबंधित व अन्य कागजात असिस्टेंट प्रोफेसर के घर से ही बरामद हो गए है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है चोरों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस व अन्य टीम लगातार काम कर रही है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें