फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 दिन ही चली शादी, लाॅकडाउन में लिए सात फेरे, मायके लौटी दुल्हन ने ससुराल वापस जाने से किया इनकार

Fri, 03 Jul 2020 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित को लेने पहुंचे पति और दो अन्य लोगों को बंधक बना लिया। नव विवाहिता ने पति पर आरोप लगाए। जिसके बाद ससुराल वालों ने आरोपी स्वीकार करते हुए रिश्ता खत्म करने पर सहमति जताई। शादी में खर्च हुए चार लाख रुपये देने के बाद दोनों पक्षों ने थाने में लिखित पत्र देकर रिश्ता खत्म करने की जानकारी दी।

विज्ञापन


19 जून को अनलॉक 1 के दौरान दौराला थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी दिल्ली के अजीतनगर निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद महिला ससुराल से अपने मायके आ गई। बताया गया कि बृहस्पतिवार को विवाहिता का पति अपनी मां और पिता के साथ उसे लेने पहुंचा।

इस बीच नव विवाहित ने किसी बात को लेकर ससुराल जाने से इनकार कर दिया। महिला ने पति पर जो आरोप लगाए पति ने उसे स्वीकार कर लिया। काफी गहमागहमी के बाद नव विवाहिता के पति ने भी रिश्ता खत्म करने की बात कही। जिस पर मायके पक्ष के लोगों ने जुर्माने के तौर पर ससुराल पक्ष के लोगों को चार लाख रुपये देने को कहा।
विज्ञापन


मायके वालों ने युवक और उसके पिता को वहीं रोक लिया, जबकि युवक की मां को रुपये लेने के लिए दिल्ली भेज दिया। शाम करीब छह बजे महिला रुपये लेकर गांव पहुंची। इसके बाद दोनों ने सहमति पत्र थाने में देकर रिश्ता खत्म होने की जानकारी दी। वहीं शादी के केवल 13 दिन बाद ही रिश्ता टूटने की दिनभर चर्चा रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें