फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर तीन साल से कर रहा था टीचर के साथ दुष्कर्म, विरोध किया तो दे डाली धमकी

Thu, 11 May 2017 03:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
टीचर के साथ साल से कर रहा था दुष्कर्म
विज्ञापन
मेरठ में लिसाड़ीगेट में रहने वाली एक टीचर ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने वीडियो क्लीपिंग को नेट पर डालने की धमकी दी है। बुधवार को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


युवती एक प्राइवेट कॉलेज में टीचर है। आरोप है कि हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के रहने वाले युवक का शिक्षिका के घर आना जाना हो गया। शिक्षिका का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर किठौर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से आरोपी लगातार शिक्षिका के साथ दुष्कर्म कर रहा है। आरोप है कि युवक ने वीडियो क्लीपिंग बना ली है। युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी ने धमकी दी। कहा कि यदि शादी की जिद की तो वह अश्लील वीडियो नेट पर डाल देगा। युवती ने आरोपी पर मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। 

बुधवार को युवती लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और आरोपी से जान का खतरा जताकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीओ कोतवाली रणविजय सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों में पहले से प्रेमप्रसंग की बात सामने आयी है। जांच कर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें