मेरठ। माहेश्वरी शिक्षा सहायता समिति की ओर से जल्द ही समारोह आयोजित कर मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में हुई बैठक में इस समारोह की तैयारी पर चर्चा की गई। अध्यक्षता नरेश माहेश्वरी ने की। संचालन दीपक मूना ने किया। युवा समाजसेवी आदित्य शारदा ने बताया कि बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी सत्र में जरूरतमंदों के सहयोग के लिए किए जाने वाले कार्यों पर भी मंथन किया गया। इस दौरान पवन, राजीव राठी, प्रमोद केला, देवेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।