फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति गणपति हमारे यहां भी आन पधारो...

विज्ञापन
श्री रामलीला भवन में चल रहे गणेश महा महोत्सव में बुधवार की रात में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
गणपति हमारे यहां भी आन पधारो...
विज्ञापन

सरधना। सरधना में चल रहे गणेश महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार रात में कार्यक्रम हुए। अनेक भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। श्री रामभवन मैदान में लगे पंडाल में हिंदू युवा संगठन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। दिल्ली की म्यूजिकल ग्रुप टीम के सोनू शर्मा, नरेंद्र यादव, शामली के गायक रवि दिवाना व दिल्ली के डॉ. मोहित शर्मा ने गणपति बप्पा के भजन गाकर सभी को झूमा दिया। मुख्य अतिथि शरद त्यागी, नीरज गुप्ता ने भगवान गणेश दीप प्रज्ज्वलन करके उद्घाटन किया। तीन महाकाली की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गईं। गणपति बप्पा मोर्या के गीतों में गणपति रखो हमारी लाज, पूरण कीज्यो म्हारे काज, गणपति आन पधारो भजन गए। इस दौरान हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष अमन गुप्ता, ललित गुप्ता, सचिन चौधरी, सचिन खटीक, नगर अध्यक्ष विनोद जैन, अनिल गुप्ता, पंकज जैन, शिक्षक दीपक शर्मा, विरेंद्र चौधरी, शुभम आर्य, पवन गुप्ता उर्फ बजरंगी, मुदित माहेश्वरी, आशीष विश्वकर्मा, चाहत सोम, प्रमोद सक्सेना, मनीष कुमार, अमित वाल्मीकि, अंकित, विनोद, विजय भारती, रूपचंद वर्मा, ऋषभ जैन, सचिन जाटव, रेखा गुप्ता, मंजू गुप्ता, विमला अरोड़ा, प्रेमलता सक्सैना, इंद्रा जाटव, उर्मिला सक्सेना, पिंकी सैनी, आदि शामिल रही। लकी ड्रा के द्वारा दस महिलाओं को दीवार घडी भेंट की गई।
विज्ञापन

गणपति महोत्सव में पूजा अर्चना कराई
उधर मोहल्ला तगायान में भी धार्मिक कार्यक्रम हुए। गणपति बप्पा मोर्या का गुणगान किया गया। पुरोहित दीपक शास्त्री ने पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर शरद त्यागी, सूर्यदेव त्यागी, चंद्रकेतू त्यागी, पीयूष त्यागी, राहुल त्यागी, सुनील त्यागी, नीरज त्यागी, अमित, नीशू, शानू जैन, चीकू, मोहित, आदि मौजूद रहे।

श्री राम लीला भवन में आयोजित गणेश महोत्सव के अंतर्गत बुधवार की रात में निकाली गई महाकाली की भव्य ?- फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें