डिप्टी एसपी से चैट करने वाले की लोकेशन दिल्ली में मिली
छठी वाहिनी में तैनात डिप्टी एसपी रीता शुक्ला से डीजीपी बन की थी चैटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। छठी वाहिनी पीएसी में तैनात डिप्टी एसपी रीता शुक्ला से डीजीपी बनकर व्हाट्सएप पर चैटिंग करने वाले की लोकेशन दिल्ली में मिली है। आरोपी की गिरफ्तार करने के लिए मेडिकल थाने की पुलिस दिल्ली रवाना हो गई है।
मेडिकल थाना इंस्पेक्टर बच्चू सिंह ने बताया कि रविवार को एक अनजान व्यक्ति ने अपने व्हाट्सएप पर डीजीपी डॉ. देवेंद्र चौहान की फोटो लगाकर डिप्टी एसपी रीता शुक्ला को मैसेज किया था। शंका होने पर डिप्टी एसपी ने जवाब में यू आर फ्राड लिखा। इसके बाद आरोपी ने डीजीपी की फोटो हटाकर डिप्टी एसपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। डिप्टी एसपी ने चैटिंग के स्क्रीन शॉट पुलिस को सौंपे। इंस्पेक्टर ने आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर लिया तो उसकी लोकेशन दिल्ली के शाहदरा में मिली। इंस्पेक्टर का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।