देशभर में करीब 10 करोड़ ग्राहक अभी तक रिलायंस जियो का फ्री में लुप्त उठा रहे थे। जियो के जिन ग्राहकों ने अभी तक प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है उनके लिए मेंबरशिप लेने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल कर दी है।
बता दें कि 99 रुपए का रिचार्ज कराने पर आपको रिलायंस जियो का 'हैप्पी न्यू इयर' ऑफर अगले एक साल तक 303 रुपए प्रतिमाह पर मिलता रहेगा। प्राइम मेंबरशिप से जुड़ने पर अनलिमिटेड डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलती रहेगी। लेकिन इसमें से 28 जीबी डाटा ही 4जी स्पीड पर मिलेगा। प्रतिदिन 1 GB 4जी डाटा मिलेगा। खास बात यह है कि 1 जीबी के बाद कम स्पीड पर डाटा अनलिमिटेड रखा गया है।
कल से ये होंगे जियो प्लान
- सबसे कम 19 रुपए से जियो का प्लान शुरू होगा। 19 रुपए में जियो प्राइम यूजर्स को 200 एमबी और नॉन-प्राइम मेंबर्स को 100 एमबी डाटा मिलेगा। वॉइस कॉल और एसएमएस अनलिमिटेड होंगे। जबकि वैलिडिटी एक दिन होगी।
- 49 रुपए में जियो प्राइम यूजर्स को 600 एमबी और नॉन-प्राइम मेंबर्स को 300 एमबी डाटा मिलेगा। वॉइस कॉल और एसएमएस अनलिमिटेड होंगे। वैलिडिटी तीन दिन के लिए होगी।
- 96 के प्लान में जियो प्राइम यूजर्स को 7 जीबी और नॉन-प्राइम मेंबर्स को 0.6 जीबी डाटा मिलेगा। हालांकि प्राइम मेंबर्स एक दिन में 1 जीबी से अधिक डाटा इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। वॉइस कॉल और एसएमएस अनलिमिटेड होंगे। वैलिडिटी 7 दिन होगी।
- वहीं 149 रुपए के प्लान में जियो प्राइम यूजर्स को 2 जीबी और नॉन-प्राइम मेंबर्स को 1 जीबी डाटा मिलेगा। वॉइस कॉल अनलिमिटेड होंगे जबकि एसएमएस 100 ही हो सकेंगे। वैलिडिटी 28 दिन होगी।