फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी शान से पलभर में बुझा घर का चिराग, मां सदमे में... पिता बेहोश

Tue, 19 Sep 2017 10:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस
विज्ञापन
मेरठ में एक बार फिर झूठी शान ने एक घर के चिराग को पल भर में बुझा दिया। 12 वर्षीय फिरोज की मौत से परिवार और आसपास के लोगों को यकीन नहीं हुआ कि आखिर क्या हुआ। जब तक परिजन और आसपास के लोग कुछ समझते, उससे पहले फिरोज मौत से हार चुका था। बेटे का शव देख मां सदमे में तो पिता बेहोश हो गए।
विज्ञापन



पढ़ें : घुड़चढ़ी में हथियार लहराते हुए डांस... नशे में फायरिंग, बच्चे की मौत से तनाव 

खैरनगर में अमीर रोड निवासी अलाउद्दीन उर्फ बल्लू की गली में मीट की दुकान है। अलाउद्दीन के दो बेटे और दो बेटी हैं। बड़ा बेटा फैसल और छोटा बेटा फिरोज भी दुकान पर आकर पिता के साथ काम में हाथ बंटाते थे। फिरोज एक पब्लिक स्कूल में कक्षा एक की पढ़ाई कर रहा था। दोपहर ढाई बजे जब खैर नगर निवासी फैसल की घुड़चढ़ी हो रही थी तो गली में आसपास के लोग भी अपने घरों के बाहर खड़े थे। वहीं पर फिरोज भी खड़ा था। लेकिन उसे नहीं पता था कि पल भर में उस पर मौत झपट्टा मार देगी। आरोप है कि दूल्हे के जीजा नदीम की पिस्टल से चली गोली फिरोज के सीने में जा घुसी। जैसे ही फिरोज खून से लथपथ होकर जमीन पर गिरा तो हड़कंप मच गया। फिरोज की मौत के बाद परिवार और आसपास के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। मां बेटे के शव से लिपटकर रो रही थी तो पिता भी कई बार बेटे के शव को देखकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें