महिला रविवार को महिला थाने पहुंची और बताया कि कुछ समय से पति के व्यवहार में बदलाव आ गया है। अब वह उसे पहले की तरह प्यार नहीं करते हैं। पहले घंटों फोन पर बात करते थे, फेसबुक और व्हॉट्सएप पर चैटिंग करते थे। शादी के बाद भी खूब समय देते थे। लेकिन अब उसे पूरी तरह अनदेखा कर रहे हैं। इससे वह डिप्रेशन में हैं।
महिला ने थाना पुलिस से कहा कि पति से कहें कि पहले जैसा ही प्यार और व्यवहार करें। इस मामले में महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह का कहना है कि महिला के पति को बुलाकर दोनों की काउंसलिंग की जाएगी। मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।