फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 45 केंद्रों पर गन्ना क्रय करेगी किनौनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन 45 केंद्रों पर गन्ना क्रय करेगी किनौनी मिल
विज्ञापन

रोहटा। बजाज शुगर मिल में पेराई सत्र 31 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। जिसके लिए 29 अक्तूबर से गन्ना क्रय केंद्र शुरू हो जाएंगे। इस बार गन्ना विभाग ने 191 क्रय केंद्र आवंटित किए है। मिल ने 184 गन्ना क्रय केन्द्र स्थापित कर दिए है। जिनमें से 133 क्रय केन्द्रों पर 29 और 30 अक्तूबर को एडवांस खरीद के लिए इंडेंट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

31 अक्तूबर को चीनी मिल के संचालन हेतू गेट क्षेत्र का इंडेंट भी किसानों को भेज दिया है। कुछ गन्ना क्रय केंद्रों पर इंडेंट जारी नहीं होने पर किसानों ने रोष व्यक्त किया है। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित जटपुरा बी, डूंगर ए, जानी कला ए, जानी कला बी, भलसोना, आदि क्रय केन्द्रों का इंडेंट जारी नहीं किया गया। अधिकारियों ने इस बारे में बताया कि कांवड़ मार्ग पर आदेशानुसार भारी वाहन प्रतिबंधित है। जिसको लेकर हाईटगेज लगे है। अब इन क्षेत्रों के क्रय केंद्रों को दूसरी जगह स्थापित किया जाएगा। मिल यूनिट हैड केपी सिंह के मुताबिक घोषित तिथि 31 अक्तूबर को संचालन पूरी तैयारी की जा रहीं है। किसानों के लिए पर्ची जारी कर दी हैं। बताया कि चीनी बिक्री की शेड्यूल के अनुसार किसानों का बकाया भुगतान अदा किया जा रहा है। गन्ना महाप्रबंधक राजकुमार टाया के मुताबिक किसानों को दूसरी जगह क्रय केन्द्र के लिए प्लाट देने की प्रक्रिया पूरी जा जाएगी। केन्द्रों को स्थापित कर इंडेंट जारी कर दिया जाएगा। किसानों को भी जानकारी दे दी गई है। अभी 45 केंद्रों पर गन्ना खरीद की जाएगी। जबकि 30 अक्तूबर को 88 केंद्र व 31 अक्तूबर को 132 क्रय केन्द्रों का इंडेंट जारी कर गन्ना खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें