फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमय हो गया रजवाहा पटरी कांवड़ मार्ग

विज्ञापन
8ई-कांवड़ सेवा शिविर में भोले के भजनों पर नृत्य करते कांवड़िये । (मवाना) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
शिवमय हो गया रजवाहा पटरी कांवड़ मार्ग
विज्ञापन

सरूरपुर। शिवरात्रि के जलाभिषेक का समय करीब आते देख रजवाहे की पटरी कांवड़ मार्ग पूर्ण रूप से शिवमय हो गया है। रविवार को दिनभर कांवड़ मार्ग पर पुरा महादेव जाने वाले शिव भक्तों को सैलाब उमड़ता रहा। रास्ते में मौजूद शिविरों एवं भंडारों में ग्रामीण भोलों की सेवा में जुटे रहे।
शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद व मुरादनगर जाने वाले कांवड़िये पुरा महोदव स्थित आशुतोष मंदिर में सरूरपुर रजवाहे की पटरी से पहुंचे। जिसके चलते जलाभिषेक में कुछ घंटे शेष रहने के कारण रविवार को दिनभर पटरी कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ता रहा। चारों ओर केसरिया रंग के वस्त्र पहने शिव भक्त बोल बम के जयकारे लगा रहे थे। वहीं, डीजे पर शिवभक्त नृत्य कर अपनी थकान उतार कर आगे बढ़ गए। कभी गर्मी की उमस के बीच हर कोई शिव भक्त मंजिल की ओर पहुंचने को बेकरार दिखाई पड़ रहा था। वहीं, नारंगपुर पुल पर मिर्जापुर, रासना व लाहौरगढ़ पुलिया, रोहटा आदि स्थानों पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों की सेवा की। वहीं, करनावल स्थित सतीश चेयरमैन के भट्ठे पर सिवालखास विधायक जितेंद्र सिंह ने कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों का हाल जाना प्रसाद वितरित किया। इस दौरान साथ में पंकज चौहान, संचित भोला, बेगराज प्रधान किनोनी , नीरज नेक जी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

छाले भी नहीं रोक पाई आस्था को
सरूरपुर। भोलों के पैरों में पड़े छाले भी शिव भक्तों को मंजिल की ओर बढ़ने से नहीं रोक पा रहे हैं। भगवान शिव की बारात की तरह विभिन्न तरह के मुखौटे लगाए भोले शंकर की महिमा का गुणगान करते हुए गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे।
विज्ञापन

शिव भक्तों ने शिव बूटी का आनंद लिया
सरूरपुर। जहां एक ओर प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर भांग के सभी पेड़ों को जलाने के निर्देश दिये थे। मगर इस आदेश को ताक पर रख आला अधिकारियों ने इसकी सुध नहीं ली। वहीं शिव भक्तों ने कांवड़ यात्रा के दौरान शिव बूटी का जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें