अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरे सेमीफाइनल में कासमपुर की टीम द्वार
माछरा। चौ. प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज के खेल प्रांगण में अंत्योदय फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांच से भरे इस मैच में कासमपुर क्रिकेट टीम ने जई क्रिकेट टीम को शिकस्त देकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कासमपुर क्रिकेट टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और टीम के बल्लेबाजों ने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट्स खेलते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 127 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गोलू शर्मा ने लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के लगाए। वहीं 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जई क्रिकेट टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही, टीम ने तेज गति से रन बनाए, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। जई क्रिकेट टीम 9 ओवर में 10 विकेट खोकर महज 109 रन ही बना सकी। कासमपुर क्रिकेट टीम ने अंत्योदय फाउंडेशन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।