फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणी सेना ने शिवसेना नेता संजय रावत का पुतला फूंका

विज्ञापन
अटेरना गंगनहर पुल पर शिवसेना नेता संजय रावत का पुतला फूंकते कारणी सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना(मेरठ)। अटेरना गंगनहर पुल पर बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने शिवसेना के संजय रावत का पुतला फूंका। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना संगठन के जिलाध्यक्ष ठा. अनुज सोम सहित अन्य कार्यकर्ता अटेरना गंगनहर पुल पर पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए शिवसेना नेता संजय रावत का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षत्राणी कंगना रनौत ने सुशांत सिंह मामले में सीबीआई जांच में न्याय के लिए आवाज को उठाने का काम किया। जिस पर शिवसेना नेता संजय रावत ने अभद्र टिप्पणी की है। जो कि निंदनीय है। कहा कि यह महाराष्ट्र के बाल ठाकरे की शिवसेना हो ही नहीं सकती। इस दौरान सहारनपुर मंडल प्रभारी निश्चय सोम, जिला संरक्षक प्रदीप सोम, विधानसभा अध्यक्ष ठा. अनुज सोम, जिला सचिव दीपक सोम, विधानसभा संयोजक सरधना दीपक पंवार, अक्षय सोम व विकास सोम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें