फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज रामलीला मैदान से शुरू होगी यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। स्वतंत्रता दिवस के अंतर्गत भाजपा सरधना मंडल की ओर से बुधवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ शाम 5:00 बजे रामलीला मैदान से होगा। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और नगरवासी शामिल होंगे। पूर्व विधायक संगीत सिंह सोम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भाजपा सरधना मंडल अध्यक्ष विनोद जैन ने क्षेत्रवासियों और नगरवासियों से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम मंडल उपाध्यक्ष ललित गुप्ता ने बताया कि तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और हाथों में तिरंगा लेकर लोगों के शामिल होने की तैयारी है। आयोजकों की ओर से यात्रा को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें