किठौर। कस्बा व आसपास के गांवोंं में मंगलवार को शिव महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में बम भोले के जयकारे के साथ भगवान आशुतोष का हरिद्वार तथा गढ़ गंगा बृजघाट से जल लाकर बेलपत्र, धतूरा, दूध, पुष्प आदि के साथ जलाभिषेक किया गया। इस दौरान श्रद्वालुओं ने मंगलवार को महाशिवरात्रि का व्रत रखकर भगवान की उपासना की। वहीं देर शाम तक मेरठ-गढ़ मार्ग पर ड़ाक कांवडियों का अपने गंतव्य की ओर बृजघाट, हरिद्वार से जल लेकर जाने का सिलसिला जारी रहा।