मेरठ। दिल्ली के विवेक विहार में हुए अग्निकांड में जैन समाज के 9 पुरुषों, महिलाओं एवं बच्चों की अकाल मृत्यु से पूरे समाज में शोक है। मंगलवार को दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए कंकरखेड़ा स्थित जैन मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान 35 मिनट तक णमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया। देवेंद्र जैन ने बताया कि श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर से प्रार्थना की। कार्यक्रम में शशांक जैन, डीके जैन, राजीव जैन, पराग जैन, जिनेंद्र जैन, प्रदीप जैन, जयकुमार जैन सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो