मेरठ..कंवलजीत..कालिंदी कालोनी में जलभराव व टूटी सड़को के विरोध में कालिंदी कालोनी में प्रदर्शन क
मेरठ। नगर निगम के वार्ड 51 की कालिंदी कॉलोनी में नाली निर्माण में भेदभाव का मामला बढ़ता जा रहा है। एक ही गली में कुछ लोगों के सामने नालियों का निर्माण कराया गया, जबकि बाकी लोगों के घरों के सामने अनदेखा किया गया। इससे नाराज कॉलाेनीवासियों ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाया। निष्पक्ष जांच के साथ समस्या के समाधान की मांग की।
रंजीत सिंह नंदा के साथ गए प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि पार्षद के करीबी समर्थकों को के यहां भी विकास के काम कराए रहे है। बाकी लोगों के साथ पक्षपात हो रहा है। यह सरकारी धन का दुरुपयोग है, जिसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि एक मोहल्ला, एक जैसा हक होना चाहिए। कालिंदी कॉलोनी के लोगों ने कहा कि चुनिंदा लोगों को लाभ देने वाली नीति नहीं चलेगी। सभी को समान सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। परेशानी कॉलोनी वासियों ने नाली निर्माण में भेदभाव खत्म करने की मांग की।
इस दौरान महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने आश्वासन दिया कि सभी के यहां एक समान विकास कार्य कराए जाएंगे। जो भी समस्या है उसका प्राथमिकता के आधार पर निदान कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में रंजीत सिंह नंदा, अंगद चावला, तरुण जैन, सुनीता, भूपेंद्र कौर, विमला, माला, आरती, उपजीत कौर, कक्कू, मनजीत सिंह, परमजीत सिंह आदि शामिल रहे।