जंबूद्वीप का शिष्ट मंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें स्मृति चिंह भेंट करता हुआ।
- फोटो : MAWANA
मुख्यमंत्री योगी को हस्तिनापुर आने का न्यौता दिया
हस्तिनापुर। जंबूद्वीप तीर्थ के शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। शिष्ट मंडल ने उन्हें हस्तिनापुर आने के लिए आमंत्रित किया।
शिष्ट मंडल में मुख्य रुप से अयोध्या के सांसद लल्लूसिंह, टिकैतनगर बाराबंकी के विधायक सतीश शर्मा एवं जंबूद्वीप तीर्थ के मंत्री विजय कुमार जैन, बीना दीदी (संघस्थ गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी), आदीश जैन, सरस जैन मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री से भारत गौरव गणिनीप्रमुख ज्ञानमती माताजी की के दर्शनार्थ पधारने हेतु निवेदन किया एवं जंबूद्वीप तीर्थ, अयोध्या तीर्थ, काकंदी, प्रयाग आदि तीर्थों के विकास के संदर्भ में चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी ने आश्वासन देते हुए हस्तिनापुर आने का आश्वासन दिया और मांगों पर कार्रवाई कराने का वादा किया। शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट किया।