फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में प्रधानाध्यापिका पर आरोप निराधार मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रजपुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कमालपुर (अंग्रेजी माध्यम) में बीती पांच सितंबर को सहायक अध्यापिका ने प्रधानाध्यापिका पर समय से पहले स्कूल बंद कर देने का आरोप लगाया था। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण त्यागी ने सोमवार को जांच में आरोप निराधार पाया।
विज्ञापन

एबीएसए भारत भूषण त्यागी ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर वह स्कूल में जांच करने पहुंचे। उन्होंने सभी शिक्षकों से जानकारी ली। साथ ही गांव में जांच की। इसमें साफ हुआ कि प्रधानाध्यापिका पंकज शर्मा ने समय से पहले स्कूल बंद नहीं किया था। वह सहायक अध्यापिका यतिका पुंडीर और एक अन्य शिक्षिका को स्कूल में छोड़कर अन्य शिक्षिकाओं के साथ बच्चों की पढ़ाई के संबंध में एंड्रायड मोबाइल फोन में एप डाउनलोड कराने के लिए कमालपुर गांव में गई थीं। ग्राम प्रधान व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य पहले ही लिख कर दे चुके हैं की प्रधानाध्यापिका पंकज शर्मा ने समय से पहले स्कूल बंद नहीं किया था। अत: जांच में साफ हुआ कि सहायक शिक्षिका यतिका पुंडीर का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें