मेरठ। योगांजलि संस्था की मासिक सभा अलक्जेंडर क्लब में हुई। क्लब अध्यक्ष ममता श्रीवास्तव ने योग का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सेहतमंद और सदैव ऊर्जावान रहने के लिए योग आवश्यक है। संस्था के सदस्यों ने सामूहिक रूप से पौधरोपण की शपथ ली। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही उनकी देखभाल भी जरूरी है। इस अवसर पर प्रतियोगिताएं भी हुईं। रेनू और रूपा ने सभी को तंबोला खिलाया और विजेताओं को उपहार दिए। कार्यक्रम में रंजना, नीरू, शैफाली, संगीता, गुरजीत और गुरमीत रहीं। ब्यूरो