मेरठ। बाबा औघड़नाथ मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में संत अखिल दास महाराज ने श्रद्धालुओं को शरणागति और समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि सच्चे भाव से भगवान को अपना बनाने पर ही जीवन का कल्याण संभव है। कथा में गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों की रक्षा कर उनका कल्याण किया। राधा रमन बिहारी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। ब्यूरो