फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारों के साथ भगवान गणेश की मूर्ति का किया विसर्जन

Mon, 01 Sep 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
हल्दौर में मूर्ति विसर्जन यात्रा में झूमते श्रद्घालु। संवाद
विज्ञापन
हल्दौर। नगर में स्थित शहीद स्मारक पर रविवार को श्री गणेश सेवा समिति की ओर से गणपति जी की मूर्ति की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने ढोल की थाप पर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के साथ बैराज गंगा घाट पर पहुंचकर मूर्ति का विसर्जन किया। शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार, उनकी पत्नी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शोभा रानी ने किया। इस अवसर पर प्रवीण रस्तोगी, धर्मेंद्र रस्तोगी, शाश्वत रस्तोगी, देवेंद्र रस्तोगी, शिवम वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अमर सिंह उर्फ पम्मी, कपिल वालियान, चंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

धामपुर के मोहल्ला काहरान में चल रहे पांच दिवसीय गणेश चतुर्थी महोत्सव का गणपति मूर्ति के विसर्जन के साथ समापन हो गया। इस दौरान श्रद्धालु मूर्ति को लेकर नाचते गाते विजर्सन के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व गणपति को कढ़ी चावल और मोदक का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गणपति के अगले बरस जल्दी वापस आने की कामना की। हिमांशु सैनी, अरुण भटनागर, केशव सैनी, तुषार गोस्वामी, कुणाल गांधी, शेखर गोस्वामी, अंकुर मित्तल, अजय सैनी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें