फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदमुक्त की गई सभासद को हाईकोर्ट ने किया बहाल

विज्ञापन
महिला सभासद बरखा जाटव वार्ड नंबर एक से । (स्त्रोत स्वयं) परीक्षितगढ। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। नगर के वार्ड नंबर एक की महिला सभासद बरखा जाटव को अवैध कब्जा करने के मामले में राज्यपाल ने पदमुक्त कर दिया था। सभासद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने सभासद को 56 दिन के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निवासी मोहल्ला रामनगर दरवाजा निवासी निशांत त्यागी पुत्र मनोज कुमार ने वार्ड एक मोहल्ला होलीवाला निवासी सभासद बरखा जाटव पर अवैध कब्जा कर पद का दुरुपयोग करने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। डीएम ने सभासद की जांच रिपोर्ट राज्यपाल को भेज दी थी। डीएम की रिपोर्ट के आधार पर राज्यपाल ने सभासद बरखा जाटव को 7 जून को पदमुक्त करने के आदेश दिए थे।

इसके खिलाफ सभासद ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 17 जुलाई को 56 दिन के लिए सभासद को अपने पद पर बहाल कर दिया। वहीं हाईकोर्ट का बहाली का आदेश आने पर सभासद बरखा जाटव के समर्थकों ने मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें