फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुट्टू का पकवान खाने से एक परिवार के आठ लोगों की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
मुडाली। समयपुर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुट्टू के सैंपल भरते हुए निशिकांत फोटो संवाद
विज्ञापन
मुंडाली (मेरठ)। मुंडाली थाना क्षेत्र के समयपुर गांव में शुक्रवार रात में कुट्टू के आटे बना पकवान खाने से एक परिवार के आठ लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त शुरू होने के बाद सभी बीमारों को उपचार के लिए गांव के चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकान पर पहुंचकर कुट्टू का नमूना लिया। कुट्टू के आटे के नमूने को जांच के लिए लखनऊ की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।
विज्ञापन



मेरठ-गढ़ मार्ग पर समयपुर मोड़ पर सतपाल सिंह की किराना परचून की दुकान है। इस दुकान से गांव के ही मोहित कुमार ने बीते दिनों नवरात्र व्रत में इस्तेमाल के लिए कुट्टू का आटा खरीदा था। नवरात्र में परिजनों ने व्रत धारण किया तो उसी कुट्टू के आटे से फलाहारी पकवान बनाए गए। शुक्रवार की रात व्रत रखने वाले सदस्यों के साथ अन्य परिजनों ने कुट्टू के बने पकवान खाए। पकवान खाने के करीब आधा घंटे बाद ही मोहित, पूजा, लकी, भानु प्रताप, वाणी, अंकित, पलक, रश्मि सहित आठ लोगों की तबीयत खराब हो गई। उन्हें उल्टी और चक्कर आने लगे। गांव के ही चिकित्सक के यहां तुरंत ले जाया गया। दवा लेने के बाद हालत में सुधार हुआ।



मोहित ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस चौकी मऊ खास पर की। चौकी इंचार्ज सुमित उपाध्याय मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने इसकी सूचना तुरंत खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दी। शनिवार की सुबह खाद्य सुरक्षा अधिकारी निशिकांत दुकान पर पहुंचे और कुट्टू के आटे का सैंपल लिया। निशिकांत ने बताया कि यह सैंपल लखनऊ लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, दुकानदार अनुज ने बताया कि इस कुट्टू के आटे को काफी लोग ले गए थे लेकिन किसी को कुछ नहीं हुआ। यह कुट्टू के आटे का पैकेट ब्रांडेड कंपनी ओमजी का था। पता नहीं कैसे लोग बीमार हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें