पांचली बुजुर्ग गांव में उल्टी, दस्त बुखार से दो बच्चों की मौत का मामला
सरूरपुर। गांव पांचली बुुजुर्ग में शनिवार को उल्टी, दस्त और बुखार से हुई दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजनों ने मिलकर जानकारी जुटाई है। टीम में गांव में टीम ने रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को दी है।
पांचली बुजुर्ग में शनिवार को सादाब पुत्र अब्बास के 14 दिन के नवजात अरमान की उल्टी, दस्त बुखार से मौत हो गई थी, अपने मायके में आए देवबंद थाना क्षेत्र के गांव नूना बढ़ी निवासी समरो के नौ माह का बेटा फैजान की भी उल्टी, दस्त व बुखार से मौत हो गई थी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों के परिजनों ने मिलकर रिपोर्ट तैयार की है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह का कहना है कि बच्चाें की मौत के कारण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।