फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ-----कलेक्ट्रेट में प्रधान संगठन के पदा​धिकारी डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे
विज्ञापन
- सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, डीएम से की वार्ता
विज्ञापन


फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

दौराला। ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को लेकर अनिश्चितता के बीच जिलेभर के प्रधानों ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रधान संगठन के प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंडल अध्यक्ष पद्मेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ऋषि पाल, जिलाध्यक्ष सतीश भड़ाना, जिला उपाध्यक्ष अंकित और मीडिया प्रभारी मनोज त्यागी समेत जिले के सभी ब्लॉकों से आए करीब 200 ग्राम प्रधान मौजूद रहे। इन सभी ने डीएम से वार्ता की।
ज्ञापन में प्रधानों ने बताया कि 26 मई को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जबकि चुनाव कुछ समय बाद कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसी स्थिति में प्रशासन द्वारा कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासक नियुक्त किए जाने की चर्चा है। इससे ग्राम स्तर पर विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। प्रधानों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि चुनाव संपन्न होने तक वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए और प्रशासकों की नियुक्ति न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि वर्तमान प्रधान अपने-अपने गांवों की समस्याओं और विकास कार्यों से भली-भांति परिचित हैं। ऐसे में कार्यकाल बढ़ाना जनहित में सही होगा। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रधानों का प्रतिनिधिमंडल दिनेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी से भी मिला। प्रधानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और समाधान की मांग की। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वह आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।

मेरठ-----कलेक्ट्रेट में प्रधान संगठन के पदाधिकारी डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें