फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिल्ली के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल गोपीचंद का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर उनकी तलाश में सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम जुटी है। जांच में सामने आया कि 15 मार्च को हेड कांस्टेबल के खाते में ऋण के 14 लाख रुपये और उनकी पत्नी के खाते में 31 लाख रुपये आए थे। पुलिस की टीम इस रकम को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

सरधना थाना क्षेत्र के गांव पोहल्ली निवासी गोपीचंद दिल्ली पुलिस में हैं। उनकी तैनाती इस समय अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में उनके आवास पर है। वह 13 मार्च को सात अप्रैल तक की छुट्टी लेकर घर आए थे। सरधना थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी के अनुसार 15 मार्च को गोपीचंद के खाते में ऋण के 14 लाख और उनकी पत्नी रेखा के खाते में 31 लाख रुपये आए थे।
उनका कहना है कि यह रकम खाते में आने के बाद 26 मार्च को वह अचानक लापता हुए हैं। इस बिंदू पर जांच की जा रही है। सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम भी छानबीन में जुटी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें