फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी के दिन घर छोड़कर गया दूल्हा हरिद्वार में मिला

विज्ञापन
सरधना। दूल्हा मोहसीन।
विज्ञापन
बेचैन होने पर घर छोड़कर चला गया युवक, हरिद्वार से बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। नगर के मोहल्ला ऊंचापुर में बीते बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ दूल्हा मोहसिन उर्फ मोनू हरिद्वार से सकुशल मिल गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दूल्हे ने बताया कि बेचैन होने के कारण वह घर से चला गया था। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
बुधवार को मोहसिन की शादी मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली निवासी युवती के साथ शादी हुई थी। सुहागरात के दिन ही वह देर रात अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने बताया कि बुधवार रात लगभग एक बजे मोहसिन बल्ब लाने की बात कहकर घर से गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, जिसमें दौराला गंगनहर पुल पर सीसीटीवी फुटेज में वह रात 1:42 बजे देखा गया। पुलिस ने गंगनहर में डूबने की आशंका जताते हुए रविवार को पीएसी के गोताखोरों ने तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन

सोमवार को मोहसिन ने अपने परिजनों के मोबाइल से कॉल करते हुए बताया कि वह हरिद्वार में है। इसके बाद पुलिस और परिजन हरिद्वार पहुंचे और शाम तक उसे लेकर सरधना थाने आए।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार के अनुसार, पूछताछ में मोहसिन ने बताया कि शादी के बाद सुहागरात के दिन वह बेचैनी महसूस कर रहा था। बृहस्पतिवार सुबह वह नानू पुल से बस में सवार होकर हरिद्वार चला गया था। वहां वह होटल में रुका लेकिन रुपये खत्म होने के कारण दो दिन तक भूखा रहा। पुलिस ने पूछताछ कर उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

सरधना। दूल्हा मोहसीन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें