फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में आनी थी दुल्हन, उठा दूल्हे का जनाजा, अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, हर आंखें हुई नम

Tue, 14 Jan 2020 01:16 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद के नगीना क्षेत्र में निकाह से चंद घंटे पहले करंट की चपेट में आकर मरने वाले दूल्हे अब्दुल्ला को सोमवार को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। घर में जिस दिन दुल्हन आनी थी, उसी दिन दूल्हे का जनाजा उठा तो लोगों की आंखें नम हो गईं। उसके जनाजे में भारी भीड़ मौजूद रही।

विज्ञापन


रविवार रात मोहल्ला काजी सराय में आरा मशीन कारोबारी इतफाल अहमद के बेटे अब्दुल्ला का निकाह था। अब्दुल्ला तैयार होने से पहले बाथरूम में नहाने गया था। वहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। अब्दुल्ला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ले में भी मातम पसर गया। सोमवार सुबह अब्दुल्ला की अंतिम यात्रा उनके मोहल्ला काजी सराय स्थित आवास से शुरू हुई तो परिजनों और शुभचिंतकों के अलावा अंतिम यात्रा में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। अब्दुल्ला के पिता, मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

यह भी पढ़ें: दुल्हन कर रही थी इंतजार, निकाह से पहले दूल्हे के बारे में मिली ऐसी खबर, मातम में बदलीं खुशियां
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शव यात्रा में बसपा के नगीना लोकसभा सांसद गिरीश चंद, नगीना के सपा विधायक मनोज पारस, पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान, काजी अरशद मसूद, काष्ठ कला उद्यमी जुल्फिकार आलम, युवा बसपा नेता आरिफ मलिक, पूर्व चेयरमैन प्रभात चंद गुप्ता, मुफ्ती मोनिश हुसैन, शेख जमशेद, शेख सद्दन, शेख अंजार, शेख मुनीर आलम, शेख राशिद, अक्षेश पारस आदि मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें