दौराला। बेटे की मौत का कारण जानने के लिए एक माह से इंतजार कर रहे मवीमीरा गांव निवासी परिजनों को मंगलवार को भी निराशा हाथ लगी। प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने के कारण युवक की कब्र नहीं खोदी जा सकी।
गांव मवीमीरा निवासी नजाकत ने बताया कि 8 मार्च को उसके 20 वर्षीय भतीजे साहिल का घर के छप्पर में शव लटका मिला था। उस समय आत्महत्या के जैसा प्रतीत होने पर उन्होंने शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। दो दिन बाद मृतक भतीजे का मोबाइल गायब होने की जानकारी मिली। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर कब्र खुदवाने व शव का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की थी। मंगलवार को मृतक की कब्र खोदी जानी थी, लेकिन अधिकारियों के न आने पर कब्र नहीं खोदी जा सकी। अब बुधवार को कब्र खोदी जाएगी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।