राज्यपाल ने छात्रों को सम्मानित किया
सरधना। संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के 13 स्काउट्स को प्रादेशिक मुख्यालय लखनऊ द्वारा आदेशित राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य ब्रदर एंथनी ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व की बात है। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में अभिषेक श्याम शर्मा, हिमांशु, शुभम कुणाल, शिखर, संदीप, जैद, अर्जुन, प्रशांत, निशांत, नाजिम, राजदीप आदि शामिल रहे। बृहस्पतिवार को प्रधानाचार्य ने छात्रों को उत्साहवर्धन किया और स्काउट इंचार्ज विपिन चंद को बधाई दी। इस मौके पर संजय राणा, एरोन मिल्बर्ट आदि मौजूद रहे।