मूलनायक तीर्थंकर भगवान चंद्र प्रभु का अभिषेक और भगवान महावीर की शांतिधारा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर सूर्या पैलेस में सोमवार को आचार्य सौरभ सागर के मंगल प्रवेश पर जयकारों से पूरा सूर्या पैलेस गूंज उठा। महाराज के सानिध्य में मूलनायक तीर्थंकर भगवान चंद्र प्रभु का अभिषेक और भगवान महावीर की शांतिधारा की गई। चित्र अनावरण पार्श्वनाथ सेवा संघ की ओर से किया गया।
आचार्य ने मंदिर पुन्यार्जक परिवार सुधा जैन, प्रदीप जैन और दीपक जैन परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर संजीव जैन ने भजन प्रस्तुत किया।
आचार्य ने प्रवचन में कहा कि तीर्थंकरों की महिमा चमत्कारी होती है। जब भगवान गर्भ में आते हैं तो रत्नों की वर्षा होती है। जल जीवन का आधार है और जन्म से मृत्यु तक जल का संबंध मनुष्य के जीवन से रहता है। भगवान को जल समर्पित करने का भाव जीवन को भगवान के चरणों में समर्पित करने का भाव है। उन्होंने कहा कि जलने से पहले जलना छोड़ दो।
हुआ। शाम की बेला में संगीतमय गुरु भक्ति की गई। मीडिया प्रभारी वीरेंद्र जैन ने बताया कि आचार्य का एक दिवसीय मंगल विहार सोमवार सुबह आठ बजे जैन मंदिर मानसरोवर गार्डन न्यू शंभू नगर के लिए होगा।