एनवायरमेंट क्लब ने प्रदूषण परिवार अभियान नोबल पब्लिक स्कूल में चलाया। स्तोत्र क्लब
मेरठ। एनवायरमेंट क्लब ने सोमवार को प्रदूषण पर वार अभियान के तहत नोबल पब्लिक स्कूल में वायु प्रदूषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब टीम ने छात्रों को वायु प्रदूषण की रोकथाम के उपाय बताए।
क्लब संस्थापक सावन कनौजिया ने छात्रों से कहा कि बढ़ता वायु प्रदूषण न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि हमारे जीवन के लिए भी हानिकारक है। वायु प्रदूषण से भारत और पूरे विश्व में बड़ी संख्या में मौतें हो रहीं हैं। छात्रों को समझाया कि अपने आसपास कहीं भी कूड़ा न डालें। प्लास्टिक, रबर आदि भी न जलाएं और न ही किसी को भी जलाने दें। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. मनोज त्यागी ने छात्रों को वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया। सभी ने वायु प्रदूषण रोकने के कार्य करने के लिए शपथ ली। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. मनोज त्यागी, क्लब संस्थापक सावन कनौजिया, लक्ष्य निचंत, प्रियांशु, मुस्कान सक्सेना और अरमान आदि मौजूद रहे।