मेरठ। सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज सराय लाल दास की स्काउट-गाइड छात्राओं ने विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल के मुख्य द्वार पर कैंप लगाकर आने-जाने वाले राहगीरों, रिक्शा चालकों और मजदूरों को ठंडा शरबत वितरित किया।
शिविर का उद्घाटन प्रधानाचार्या डॉ. नीलम ने किया। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चले शिविर में सैकड़ों लोगों ने शरबत पीकर गर्मी से राहत पाई। प्रधानाचार्या डॉ. नीलम ने कहा कि स्काउट-गाइड का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में सेवा भावना विकसित करना है। इस दौरान छात्राओं ने राहगीरों को लू से बचाव के उपाय अपनाने के लिए भी जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।