फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी के दो माह बाद प्रेमी के घर पहुंची युवती, परिजनों के समझाने पर भी नहीं मानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। दो माह पहले मोहल्ला तिहाई निवासी युवती की शादी गांव दरियापुर में हुई थी। युवती मायके आने के पश्चात शुक्रवार की सुबह लापता हो गई। प्रेमी का परिवार युवती को लेकर थाने पहुंचा। बाद में युवती का परिवार भी थाने पहुंच गया। समझाने का प्रयास किया, नहीं मानने पर युवती की मर्जी पर पुलिस ने प्रेमी के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई निवासी युवती की शादी दो माह पहले गांव दरियापुर में हुई थी। दस दिन पहले युवती ससुराल से मायके आई थी। शुक्रवार की सुबह युवती घर से लापता हो गई। तलाश करने के बाद भी युवती का पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में सूचना दी। इसके कुछ देर बाद ही युवती के प्रेमी के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे।
जानकारी मिलने पर युवती के परिजन और उसका पति थाने पहुंच गया। जिन्होंने युवती समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। युवती की जिद देख प्रेमी को भी थाने बुलाया गया। प्रेमी नगर के ही गाढो वाला चौक का रहने वाला है। युवती दलित समाज से और युवक वाल्मीकि समाज से है। घंटों परिजनों और पति के समझाने के बाद भी युवती नहीं मानी। इसके बाद युवती की मां ने थाने में लिखित में दिया कि युवती अपने निर्णय के लिए खुद जिम्मेदार है। युवती से उनके परिवार का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा देवेश कुमार ने बताया कि युवती की मर्जी पर उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें