फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल लुटेरे को युवती ने दौड़कर पकड़ा, जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी के कपड़े फटे, घटना का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित सोतीगंज में बुधवार को पैदल जा रही एक युवती से बदमाश मोबाइल लूटकर भाग निकला। शोर मचाते हुए युवती आरोपी के पीछे दौड़ लगा दी और उसे पकड़ लिया। युवती ने आरोपी की जमकर पिटाई की। एकत्र हुए लोगों ने भी उसे पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

सदर बाजार थाना क्षेत्र के सोतीगंज से युवती पैदल जा रही थी। तभी पीछे से आए बदमाश ने युवती का मोबाइल लूट लिया और भागने लगा। युवती ने शोर मचाते हुए बदमाश के पीछे दौड़ लगा दी और उसे पकड़ लिया। युवती ने बदमाश को जमकर पीटा। काफी संख्या में राहगीर एकत्र हो गए। लोगों ने भी उसकी जमकर धुनाई की। इस दौरान बदमाश के कपड़े भी फट गए और वह लहूलुहान हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लालकुर्ती क्षेत्र निवासी अरमान बताया। सीओ कैंट प्रकाश चंद अग्रवाल ने बताया कि मामले में अभी युवती ने तहरीर नहीं दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें